फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Officers should immediately resolve public problems: Mayor

जनसमस्याओं का तुरंत निस्तारण करें अधिकारी: मेयर

Fri, 13 May 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Officers should immediately resolve public problems: Mayor
06 बापू ग्राम स्थित शाखा कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों के साथ जनता की समस्याएं सु? - फोटो : RISHIKESH
नगर निगम निगम की ओर से बापू ग्राम स्थित नगर निगम के कार्यालय में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को जल्द ही जन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। सर्वाधिक शिकायतें जल संस्थान विश्व बैंक प्रोजेक्ट की थी।
जनता दरबार कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों का आरोप था कि जल संस्थान विश्व बैंक प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा था। कई स्थानों पर विभाग की ओर से पेयजल लाइन बिछाने के बाद सड़क को ठीक नहीं कराया जा रहा है। जिससे उबड़ खाबड़ सड़क पर स्थानीय लोग गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। जल संस्थान विश्व बैंक प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना था कि कई क्षेत्रों में पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है जैसे ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी उसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा। स्वच्छता के अच्छे फीडबैक पर उन्होंने सुपरवाइजर राकेश कुमार की तारीफ की।

मेयर ने कहा कि कार्यालय में आधार कार्ड बनाने का काम चल रहा है जिससे लोगों को लाभ मिल रहा है। पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित कुछ शिकायतों का मेयर ने अधिकारियों से वार्ता कर हल कराया। इसके बाद विधवा पेंशन, आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्रों के बारे में उन्होंने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त गिरीश गुणवंत, पार्षद लक्ष्मी रावत, गुरविंदर सिंह गुरी, ईई विनोद जोशी, परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार, सुंदरी कंडवाल, डॉ. विकास घिल्डियाल, रजत नेगी, महेश प्रताप सिंह, निशात अंसारी, विपिन पंत, ममता नेगी, दुर्गा देवी, प्रमिला त्रिवेदी, रविंद्र राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed