{"_id":"668888f727f3830b2805ea66","slug":"officers-should-be-alert-24-hours-during-monsoon-minister-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-449442-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून के दौरान 24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून के दौरान 24 घंटे सतर्क रहें अधिकारी : मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। मानसून की तैयारियों सहित सफाई व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के दौरान अधिकारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री अग्रवाल को अधिकारियों ने बताया कि निगम क्षेत्र के 10 बड़े नालों की सफाई की जा चुकी है। मानसून को देखते हुए निगम स्तर से सभी आवश्यक उपकरण रखे गए हैं।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि गोविंद नगर में कूड़े के पहाड़ पर नियमित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। जिससे दुर्गंध न उठे। डेंगू, मलेरिया आदि को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन
वहीं, वाहनों से उठान के बाद मार्ग से गुजरने पर कूड़ा ढका हुआ हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक पर पड़े कूड़े के ढेर पर भी नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा शहर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के नियमित संचालन, स्वच्छता व्यवस्था और पथ प्रकाश के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने निराश्रित गोवंश के लिए निगम की ओर से चिह्नित भूमि पर डीएम देहरादून को कार्रवाई के लिए कहा। इस मौके पर नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत, कर अधीक्षक भारती, अवर अभियंता तरुण लखेड़ा, संदीप रतूड़ी, विनोद पुरोहित आदि मौजूद रहे।