फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   NSUI bordered on the college principal

एनएसयूआई ने कॉलेज प्राचार्य का घेराव किया

Wed, 10 Aug 2016 01:24 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Wed, 10 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
NSUI bordered on the college principal
छात्र संघ चुनाव - फोटो : amar ujala

11 अगस्त को पीजी ऑटोनामस महाविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर एनएसयूआई छात्र नेता कॉलेज प्रशासन पर भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते कॉलेज में फर्जी तरीके से दो सौ आईकार्ड बांटे गए हैं। जिसकी कॉलेज प्रशासन को भनक तक नहीं है। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य का घेराव कर आक्रोश जताया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। 

विज्ञापन


मंगलवार को कॉलेज परिसर में प्राचार्य का घेराव कर रहे छात्र नेताओं ने बताया कि स्टूडेंट्स कई दिनों से कॉलेज में आईकार्ड के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते छात्रों की बिना अनुमति से आईकार्ड दूसरे के हाथों में थमा दिया है। जिसकी छात्रों को कोई भनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि  कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के चलते फर्जी तरीके से कई आईकार्ड बांटे गए हैं। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से फीस रसीद पर वोट डालने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर जितेंद्र परिपाठी, सौरभ गुप्ता, सौभाग्य अग्रवाल, गौरव राणा, अजय धीमान, अंकुश गौतम, ऋषभ कुमार, अंकित चौहान आदि मौजूद थे।

स्टूडेंट्स आईडी कार्ड पर ही मतदान करेंगे। बिना फीस रसीद के किसी भी छात्र को आईकार्ड देने का छात्र-छात्राओं का आरोप निराधार है। - डॉ. डीसी नैनवाल, प्राचार्य  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed