फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Notice to eight auto drivers on boarding eight riders

आठ सवारियां बिठाने वाले दो ऑटो संचालकों को एआरटीओ ने भेजा नोटिस

Tue, 02 Mar 2021 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Notice to eight auto drivers on boarding eight riders
ऋषिकेश। राजस्थान के यात्रियों के दल को आईएसबीटी से लक्ष्मणझूला तक ऑटो में आठ सवारियों को ढोने के मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने दो ऑटो स्वामियों को नोटिस भेजा है। संतोषजनक जवाब ने देने पर ऑटो का परमिट निलंबित होने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने एक मार्च के अंक में ऽ यात्रियों को ठूंस- ठूंसकर बैठा रहे ऑटो चालक ऽ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ प्रवर्तन दो ऑटो चालकों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

28 फरवरी को दोपहर करीब पौने तीन बजे राजस्थान से यात्रियों की बसें आईएसबीटी पर आई थी। आईएसबीटी पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने लक्ष्मणझूला घूमने की योजना बनाई थी। बस के एजेंट ने आईएसबीटी के बाहर से ऑटो चालकों को बुलाया था। आठ ऑटो में यात्रियों को बिठाया गया था। ऑटो चालकों की ओर से एक ऑटो में ड्राइवर सहित नौ सवारियां बिठाई गई थीं। इसमें तीन-तीन सवारियों को पीछे बिठाया गया, और दो सवारियों को आगे ड्राइवर के पास बिठाया गया। यात्रियों ने ऑटो में आठ सवारियों को बिठाने पर ऐतराज जताया था। यात्रियों को राजस्थान से आने वाले ऑपरेटर ने बाहरी राज्यों के यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरने पर स्थानीय परिवहन विभाग और पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री प्लस वन सीट में पास होते हैं अधिकांश ऑटो
शहर में संचालित हो रहे अधिकांश ऑटो थ्री प्लस वन सीट मेें पास हैं, कुछ ऑटो फोर प्लस वन में भी पास हैं। थ्री प्लस वन में तीन सवारियों के साथ एक ड्राइवर, और फोर प्लस वन में चार सवारी और एक ड्राइवर होता है।
कोट-
आईएसबीटी से लक्ष्मणझूला तक एक ऑटो में राजस्थान के आठ सवारी बिठाने वाले ऑटो संचालकों को नोटिस दिया गया है। यात्रियों को ले जाने वाले अन्य ऑटो के विषय में भी जानकारी जुटाई जा रही है, उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर ऑटो का परमिट निलंबित किया जाएगा।

- पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश
इनसेट
कोतवाल के आदेश नहीं मानते ऑटो चालक
शहर में ऑटो विक्रम के सुव्यवस्थित संचालन को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने 26 फरवरी को कोतवाली परिसर में ऑटो, विक्रम यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नो पार्किंग और बीच सड़क पर सवारी बिठाने और चढ़ाने पर ऐतराज जताया था। बीच सड़क पर ऑटो, विक्रम चालकों की ओर से ब्रेक मारकर सवारी बिठाने पर कोतवाल ने संबंधित चालक का लाइसेंस आरटीओ से निलंबित करने की चेतावनी दी थी। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने भी आदेश का शत प्रतिशत पालन करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब भी कोतवाल के सख्त आदेश के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऑटो विक्रम चालक सवारी को देखकर बीच सड़क में ही ऑटो विक्रम को खड़ा कर रहे हैं। इससे शहर में जाम लगने की समस्या भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed