फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Not even death could break the childhood friendship

मौत भी नहीं तोड़ सकी बचपन की दोस्ती

Mon, 18 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 18 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन

रविवार को हुई मूसलाधार बारिश आशुतोषनगर के चार दोस्तों के लिए मौत बनकर आई। छुट्टी होने के कारण चारों दोस्त कार में नरेंद्रनगर घूमने निकले। आते समय गंगोत्री मार्ग पर नरेंद्रनगर कुमारखेड़ा के पास हुए भूस्खलन से उनकी मौत हो गई। जवान बेटों की मौत की खबर सुनकर परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाने पहुंचे। इस दर्दनाक घटना के बाद आशुतोषनगर में मातम पसरा हुआ है। देर शाम चंद्रेश्वरनगर श्मशान घाट पर सैकड़ों लोगों ने मृतकों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


रविवार को मूसलाधार बारिश चार परिवार के लोगों के लिए कहर बन गई। आशुुुतोष नगर निवासी वीरेश श्रीकोटी (33) वर्ष पुत्र एस सब्बल कोटी, मुकेश गुसांई (32) पुत्र सत्यप्रसाद गुसांई, उमेश रावत (33) पुत्र भगत सिंह रावत, श्याम नौटियाल (33) सुबह कार में सवार होकर नरेंद्रनगर घूमने निकले। लौटते समय भारी बारिश के कारण कुमारखेड़ा के पास भूस्खलन हो रहा था। इस दौरान दोस्तों ने सावधानी दिखाते हुए अपने वाहन को एक किनारे खड़ा कर दिया, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। कुछ देर बाद भूस्खलन के कारण नुकीले पत्थर चारों दोस्तों पर कहर बनकर बरपे।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताया कि वीरेश श्रीकोटी पेशे से वकील थे। घर पर वह अपने पीछे मां-बाप, दो बच्चे और पत्नी को रोते बिलखता छोड़ गए। उमेश रावत होटल व्यवसायी थे। वह अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए।  श्याम नौटियाल चौकीदार थे। पति के मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे मुकेश गुसांई की मौत से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार चेहरा दिखा दो
हादसे का शिकार हुए मृतक वीरेश श्रीकोटी का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बदहवास पत्नी बार-बार कह रही थी कि एक बार उनका चेहरा दिखा दो, यह सुनकर आसपास उमड़े लोग फूट-फूटकर रो पड़े।


विधायक ने जताया दुख
नरेंद्रनगर कार दुर्घटना में चार दोस्तों की असमय मौत की सूचना से आशुतोषनगर के लोग दुखी हैं। इस दर्दनाक हादसे को सुनकर आस पड़ोस के लोग कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। परिजनों का दुख बांटने के लिए वहां लोगों का जमघट लगा रहा। विधायक प्रेम चंद अग्रवाल सहित क्षेत्र के लोगों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed