फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Non-receipt of the new currency in the bank's branch commotion LJ

नई करेंसी न मिलने पर बैंक की एलजे ब्रांच में हंगामा

Sat, 12 Nov 2016 01:37 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sat, 12 Nov 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Non-receipt of the new currency in the bank's branch commotion LJ
हंगामा - फोटो : amar ujala

 500 और 1000 के नोट बंद होने का खौफ शुक्रवार को दूसरे दिन भी नजर आया। एसबीआई लक्ष्मणझूला रोड शाखा में दोपहर में कैश खत्म होने पर रुपये बदलवाने आए लोगों ने खूब हंगामा किया। हंगामा होने पर बैंक कर्मियों ने जल्द व्यवस्था करने का आश्वासन देकर लोगो को शांत कराया। शाखा प्रबंधक विवेक उनियाल ने बताया कि आधे घंटे बाद रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा से खत्म हुई 100 रुपये की करेंसी को मंगवाकर बंद नोटों को एक्सचेंज करने का कार्य शुरू हुआ। वहीं, स्वर्गाश्रम स्थित पीएनबी शाखा में नई करेंसी नहीं आने से लोगों को दिक्कत हुई। बैंक में 100 रुपये के नोट भी समाप्त होने लगे। पीएनबी प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि ग्राहकों की समस्या को दूर करने के लिए चार हजार की एक हजार रुपये ही एक्सचेंज किए।  

विज्ञापन


दूसरे दिन स्थिति यह रही कि शहर में बैंको के खुलने से पहले ही लोग बंद नोटों को बदलवाने और जमा करने के लिए कतार में खड़े हो गए। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ा। रेलवे रोड, दून मार्ग पर बैंको के बाहर दोपहर तक लंबी कतार रही। शुक्रवार सुबह से ही लोग अपने कामकाज को छोड़कर बैंको की ओर भागे। पाबंदी वाले नोटों को जमा करने वाले लोगों में भारी मारामारी नजर आई। बैंकों के अंदर से बाहर सड़कों तक लंबी कतार में खड़े लोग अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते रहे।  रेलवे रोड, दून रोड और लक्ष्मणझूला रोड में रिकार्ड भीड़ उमड़ने से अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 
विज्ञापन


एटीएम भी दे गए धोखा
सरकार के आदेशानुसार दो दिन एटीएम बंद होने के बाद तीसरे दिन रुपये की निकासी के लिए सभी एटीएम खोले जाएंगे, लेकिन शुक्रवार को दून रोड पर छह एटीएम में से दो और हरिद्वार रोड पर तीन में से एक खुला। रेलवे रोड पर एसबीआई मुख्य शाखा का एटीएम खुला ही नहीं। जो एटीएम खुले उनमें दोपहर बाद पैसे खत्म होने से रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए पैसा निकालने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन जमा हुए 37.50 करोड़ रुपए
दूसरे दिन अलग-अलग बैंको में करीब 37.50 करोड़ की करेंसी जमा हुई। सर्वाधिक कैश रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा हुआ। बैंक प्रबंधक विश्वमोहन मिश्रा ने बताया कि करीब एक हजार लोगों ने करेंसी एक्सचेंज कराई और अनुमानित 30 करोड़ रुपये जमा हुआ है। एसबीआई लक्ष्मणझूला शाखा के प्रबंधक ने बताया कि देर शाम तक चार करोड़ रूपये जमा हुए हैं। बताया कि करीब 13 लाख रुपये बांटे। पीएनबी देहरादून रोड शाखा के सहायक महाप्रबंधक डा. अरुण कुमार गोयल ने बताया दूसरे दिन साढ़े तीन करोड़ रूपये जमा हुए हैं। करीब 11 लाख रुपए एक्सचेंज किए हैं।

निर्धारित फार्म पांच रुपये में बिके
दूसरे दिन शहर में कई स्थानों पर रुपये एक्सचेंज करने को भरने वाले फार्म को बेचने की भी शिकायत मिली। कई लोगों ने बैंक प्रबंधकों से शिकायत दर्ज कराई की कुछ लोग बैंको के बाहर फार्म पांच रुपये में बेच रहे हैं।


देर शाम नहीं आए नए नोट
तीर्थनगरी में देर शाम तक नए नोटों की खेप बैंको में नहीं पहुंची। स्थिति यह रही कि कई लोग नई करेंसी के दीदार के लिए देर शाम तक बैंकों में डेरा डाले रहे, लेकिन नई करेंसी नहीं आने पर निराश होकर लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed