{"_id":"6748cd0c341870118e0275b4","slug":"no-trace-found-of-young-man-who-drowned-in-ganga-even-on-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-558508-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
बीते मंगलवार देर रात आस्थापथ पर 72 सीढ़ी घाट के समीप एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में छलांग लगा दी थी। सूचना के बाद से जल पुलिस की टीम गंगा में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही है। लेकिन तीसरे दिन भी युवक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
हरिद्वार रोड पर 72 सीढ़ी घाट से मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे एक युवक ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी थी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जल पुलिस के जवानों ने युवक की तलाश के लिए गंगा में देर रात तक सर्च अभियान चलाया। लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा।
इसके बाद बुधवार और बृहस्पतिवार को भी घटनास्थल से बैराज जलाशय तक जल पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा। लेकिन दूसरे दिन भी गंगा में लापता युवक का कोई पता नहीं लग सका। त्रिवेणीघाट पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि गंगा में लापता युवक की पहचान गौतम अरोड़ा (21) पुत्र दिलीप अरोड़ा निवासी मनीराम मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई है। युवक देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र है। युवक की तलाश के लिए जल पुलिस की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। युवक के पिता स्थानीय व्यापारी हैं। सर्च टीम में जल पुलिस के एएसआई बिशन सिंह खड़का, हेड कांस्टेबल हरीश गुसाई, चैतन्य त्यागी, गोताखोर विनोद सेमवाल, कांस्टेबल अनिल चौधरी, दीपक रावत, सुभाष तोमर शामिल रहे।