फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nine posts of SDRF will be increased in Chardham Yatra.

Rishikesh: चारधाम यात्रा में एसडीआरएफ की बढ़ाई जाएंगी नौ पोस्ट, मौसम अपडेट के लिए एप डाउनलोड करने के निर्देश

Wed, 01 May 2024 03:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 03:05 PM IST
सार

एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए एसडीआरएफ की टीमों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। रेस्क्यू उपकरणों की स्थिति को निरंतर चेक करना जरूरी है। टीमों को मौसम की ताजा जानकारी के लिए सचेत एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Nine posts of SDRF will be increased in Chardham Yatra.
एसडीआरएफ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर एसडीआरएफ की तैयारियां शुरू हो गई। यात्रा के दौरान एसडीआरएफ मौजूदा पोस्टों के साथ ही प्रदेश में नौ जगहों पर अतिरिक्त पोस्ट बनाकर कर्मचारियों की तैनाती करेगा। वर्तमान में राज्य में कुल 31 स्थानों पर एसडीआरएफ की पोस्ट हैं।

विज्ञापन


एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने जौलीग्रांट मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय, भोजन व्यवस्था, उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। सेना नायक ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए एसडीआरएफ की टीमों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए। रेस्क्यू उपकरणों की स्थिति को निरंतर चेक करना जरूरी है। टीमों को मौसम की ताजा जानकारी के लिए सचेत एप डाउनलोड करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें..Technology Excellence Award: नेपाल से अवॉर्ड लेकर देहरादून पहुंचे ग्राम प्रधान का बैंड-बाजे के साथ हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पोस्ट प्रभारियों को कपाट खुलने से पहले एक बार धामों के मार्ग, स्थिति आदि के निरीक्षण करना चाहिए। वर्तमान में राज्य में कुल 31 स्थानों पर एसडीआरएफ की पोस्ट हैं। यात्रा सीजन के दौरान नौ अतिरिक्त स्थानों पर पोस्ट बढ़ाई जाएंगी। रेस्क्यू टीमों को ड्रोन संचालकों से संपर्क बनाकर रखने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान सहायक सेनानायक श्याम दत्त नौटियाल, निरीक्षक प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक कवीन्द्र सजवाण, उपनिरीक्षक जयपाल राणा, विजय रयाल, पूनम शाह, शमा परवीन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed