{"_id":"570ff91e4f1c1b483d4a6d9a","slug":"nh-status-of-road-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की छह सड़कों को मिला एनएच का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की छह सड़कों को मिला एनएच का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : file photo
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड की छह मुख्य सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया है। इनके बाबत बीते मार्च माह में केंद्र द्वारा राज्य शासन को अवगत कराया गया है। नेशनल हाईवे के लिए चयनित सड़क में पांच गढ़वाल मंडल ,जबकि एक कुमाऊं मंडल की शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
इनमें राज्य राजमार्ग संख्या-नौ यानी बैराज-लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रतबाढाब-धूमाकोट को भी शामिल कर अपग्रेड किया गया है। मार्गों के नेशनल हाईवे बनने से दोनों मंडलों के सैकड़ों गांवों को सीधे तौर पर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से उत्तराखंड की छह मुख्य सड़कों को चिह्नित कर नेशनल हाईवे का दर्जा दिया है। बीते महीने 21 मार्च-2016 को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के निदेशक (पीएंडबी) माया प्रकाश की ओर से इस आशय का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
इन मार्गों को मिला एनएच का दर्जा
1-खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग
2-बुआखाल-देवप्रयाग मोटर मार्ग
3-देवप्रयाग-गजा-खाड़ी मोटर मार्ग
4-पांडूखाल-नगचूलाखाल-उफरैंखाल-बैरजौं मोटर मार्ग
5-बिहारीगढ़-रोशनाबाद मोटर मार्ग
6-लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-नैनीडांडा-मोहन-रानीखेत मोटर मार्ग