फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Newborn Week was celebrated from 15 to 21 November

Rishikesh News: नवजात शिशुओं की देखभाल के प्रति माताओं को किया जागरूक

Tue, 21 Nov 2023 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Newborn Week was celebrated from 15 to 21 November
Iएम्स में नवजात शिशु सप्ताह के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजितI
विज्ञापन




एम्स के नर्सिंग महाविद्यालय व नियोनेटोलॉजी विभाग की ओर से 15 से 21 नवंबर तक नवजात शिशु सप्ताह मनाया गया। जिसकी थीम सुरक्षा, गुणवत्ता और पोषण देखभाल, हर नवजात शिशु का जन्म अधिकार रही।

राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता, समय से पहले जन्म विषय पर वेबिनार, लघु नाटिका और घर आधारित नवजात शिशु देखभाल पर जन जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। मंगलवार को एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सुरक्षित और पोषण संबंधी शिशु देखभाल पर जोर दिया। डीन (शैक्षणिक) प्रो. जया चतुर्वेदी ने विचार रखे।
विज्ञापन




चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आरबी कालिया ने नवजात शिशु मृत्यु दर और उसके कारणों के बारे में बताया। नर्सिंग महाविद्यालय की प्रिंसिपल प्रो. स्मृति अरोड़ा, नियोनेटोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. श्रीपर्णा बसु और नर्सिंग सेवा विभाग सीएनओ रीता शर्मा की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र वितरित किए गए। वेबिनार में एम्स भुवनेश्वर के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. आशा पी शेट्टी और एम्स दिल्ली के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के एसोसिएट प्रोफेसर लेविस मुर्रे ने कंगारू मदर केयर और मां एवं बच्चे की त्वचा से त्वचा संपर्क के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान डॉ. मलार कोडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed