फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   New suspension bridge will be built nine meters south of Laxmanjhula bridge

ऋषिकेशः नहीं बनने जा रहा कांच का पुल, दक्षिण की ओर बनेगा नया झूला पुल

Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
New suspension bridge will be built nine meters south of Laxmanjhula bridge
लक्ष्मण झूला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

लक्ष्मणझूला पुल की दक्षिण दिशा में नया झूला पुल बनाया जाएगा। गंगा पर बनने वाले इस पुल की साइट सेलेक्शन का काम पूरा हो गया है। लक्ष्मणझूला पुल से करीब नौ मीटर की दूरी पर नए झूला पुल के लिए जगह चुन ली गई है। पुल निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी, नरेंद्र नगर की ओर से डिजाइन और ड्राइंग के लिए टेंडर मांगे गए हैं।

विज्ञापन


इससे पूर्व नए पुल के निर्माण के लिए लक्ष्मणझूला पुल के दोनों ओर स्थलों का निरीक्षण किया गया था। लक्ष्मणझूला पुल की उत्तर दिशा में 60 मीटर की दूरी पर, जबकि दक्षिण दिशा में पुल से नौ मीटर की दूरी पर साइट सर्वे किया गया था। इसके बाद दक्षिण दिशा में पुल निर्माण को उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी, नरेंद्रनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता मोहम्मद आरिफ खान ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा के ऊपर नया पुल बनाने के लिए जगह चयनित कर लिए जाने की पुष्टि की। बताया कि लक्ष्मणझूला के उत्तर दिशा मेें नए पुल के लिए चुनी गई जगह पर सीवर और पाइप लाइन बाधक बन रहे थे। इस कारण दक्षिण दिशा में नया झूला पुल बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांच का पुल नहीं बनने जा रहा
अफसरों ने फिलहाल कांच का पुल बनाए जाने की कवायद को अफवाह करार दिया। उनका कहना है कि अभी पुल में इस्तेमाल होने वाली तकनीक पर मंथन जारी है। फिलहाल, लक्ष्मणझूला पुल को धरोहर की तरह संरक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व में यह घोषणा कर चुके हैं। वर्तमान में लक्ष्मणझूला पुल के दोनों ओर प्रदेश सरकार के निर्देश पर लोहे के गेट लगवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed