फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   new porch ready in SRHU

एसआरएचयू में अत्याधुनिक पोर्च तैयार

Fri, 03 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला/ऋषिकेश। Updated Fri, 03 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
new porch ready in SRHU
Medical - फोटो : Demo Pic

स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसआरएचयू हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। बृहस्पतिवार को विवि के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने अस्तपाल में अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप और अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण पोर्च का उद्घाटन किया है।   

विज्ञापन


    
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट परिसर में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कुलपति डॉ. धस्माना ने बताया कि पोर्च का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के दृष्टिगत किया गया है। पोर्च में अधिक जगह होने से मरीजों को आवाजाही में आसानी होगी। पोर्च के दोनों ओर आधुनिक सुविधाओं वाली लिफ्ट लगाई गई हैं।
विज्ञापन


इनके जरिए आपातकालीन समय में मरीज को कम समय में ओटी या वार्ड में शिफ्ट किया जा सकेगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधाओं को देखते हुए पब्लिक रिलेशन कार्यालय को भी शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में 300 बेड के नये अत्याधुनिक ओपीडी भवन का निर्माण हो रहा है। कार्यक्रम में कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. सुनील सैनी, डॉ. प्रकाश कैशवय्या, डॉ. एसएल जेठाणी, डॉ. बीपी कालरा, डॉ. अनिता शर्मा, रूपेश महरोत्रा, अमरेंद्र कुमार, मुकेश ममगाईं, एमएम माथवन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed