फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   New dates for trials announced.

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना: ट्रायल की नई तिथियां घोषित

Thu, 30 Jul 2026 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 30 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
New dates for trials announced.
14-23 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 3-5 अगस्त तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरेंद्र नगर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना वर्ष 2026-27 के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित होने वाले ट्रायल कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया गया है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी दीपक रावत ने बताया कि ट्रायल के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चार आयु वर्गों—14-17 वर्ष, 17-19 वर्ष, 19-21 वर्ष तथा 21-23 वर्ष में प्रत्येक वर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन होगा।
विज्ञापन

इस प्रकार जिले से कुल 200 खिलाड़ियों (100 बालक एवं 100 बालिका) को योजना का लाभ मिलेगा। रावत ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका एवं विकासखंड स्तर के चयन ट्रायल अब 3 से 5 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि जिला स्तरीय चयन ट्रायल 10 से 13 अगस्त, 2026 तक संपन्न होंगे। जिला स्तरीय ट्रायल में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कराटे, जूडो, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, टेबल टेनिस और कबड्डी सहित विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed