फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Neerja Devbhoomi Trust provided tricycle

Rishikesh News: नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई

Sun, 18 May 2025 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
Neerja Devbhoomi Trust provided tricycle
ऋषिकेश। नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति को बैटरी वाली ट्राई साइकिल भेंट की गई। हरिद्वार निवासी गौरव 2012 में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गए थे। वह अपने माता-पिता के साथ किराये के मकान में रहते थे। कोरोना के दौरान उनके पिता की मौत हो गई थी। कुछ महीने पहले उनकी मां का भी निधन हो गया। वर्तमान में वे सहारनपुर में एक रिश्तेदार के यहां रहकर गत्ता फैक्ट्री में काम कर रहे हैं, लेकिन आने-जाने में उन्हें बहुत कठिनाई हो रही थी। गौरव ने बताया कि उन्हें किसी ने देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से संपर्क किया। 15 से 20 दिनों के अंदर ट्रस्ट की ओर से उन्हें एक बैटरी वाली ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed