फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Needy people are troubled due to lack of internet in the

Rishikesh News: तहसील में इंटरनेट नहीं चलने से परेशान होते हैं जरूरतमंद लोग

Sat, 11 Jan 2025 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Needy people are troubled due to lack of internet in the

विज्ञापन
तहसील यमकेश्वर में इंटरनेट कनेक्शन न होने से दिक्कत बनी हुई है। फरियादियों के काम नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह से दुर्गम व दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। समय के साथ ही पैसे की बर्बादी होती है।तहसील यमकेश्वर अंतर्गत कुल 225 राजस्व गांव हैं। विभिन्न क्षेत्रों से रोज कई दर्जन लोग तहसील में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों की ओर से इंटरनेट न चलने का जवाब मिलते ही लोग मायूस होकर वापस लौटते हैं। ऐसे में एक काम के लिए कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई ग्रामीण करीब 70 किमी की दूरी तय कर टैक्सी या अन्य संसाधनों से तहसील में पहुंचते हैं। मगर यहां पहुंचकर मालूम चलता है कि इंटरनेट कनेक्शन या सर्वर न चल पाने के कारण काम नहीं हो पाएगा। कई बीमार बुजुर्ग मुश्किल से तहसील पहुंचते हैं, मगर निराश होकर वापस लौटते हैं। दूरस्थ क्षेत्रों से तहसील पहुंचे लोगों के समय के साथ धन की भी बर्बादी हो रही है। कई बार जरूरी कागजात जैसे प्रमाणपत्र, भूमि संबंधित कागजातों के न बन पाने के कारण युवा सरकारी योजना से वंचित रह जाते हैं। तहसील में सरकारी इंटरनेट कनेक्शन केवल नाम के लिए जोड़ा गया है। माहभर में कुछ ही दिन इंटरनेट चल पाता है। ऐसे में तहसीलकर्मी जैसे-तैसे अपने मोबाइल फोन से वाईफाई कनेक्शन जोड़ कंप्यूटर चलाकर काम काज करने का प्रयास करते हैं। मोबाइल नेटवर्क भी सही से काम न कर पाने के कारण कभी कभार ही कोई काम हो पाता है। मोबाइल पर कॉल आने पर कंप्यूटर से इंटरनेट कनेक्शन हट जाता है। तहसीलकर्मियों ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों को इंटरनेट की समस्या से अवगत करा चुके हैं, बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed