{"_id":"67841a93e4e2f918000b52a8","slug":"national-games-torch-rally-reached-muni-ki-reti-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-592983-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली मुनि की रेती पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राष्ट्रीय खेलों की मशाल रैली मुनि की रेती पहुंची
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों की मशाल प्रचार रैली मुनि की रेती पहुंची। यहां लोगों ने रैली के साथ फोटो खिचवाएं। जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से रैली का आयोजन किया जा रहा है।
रविवार शाम करीब चार बजे राष्ट्रीय खेलों की मशाल प्रचार व जागरूकता रैली मुनि की रेती पहुंची। टिहरी जनपद के जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि रैली में लोगों को राष्ट्रीय खेलों के बारे में जानकारी दी जा रही है। जो बच्चे राष्ट्रीय खेलों को देखना चाहते हैं उनका पंजीकरण भी किया जा रहा है। सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। जिनमें लोग सेल्फी ले रहे हैं।
राष्ट्रीय खेलों में टिहरी जिले को कयाकिंग, सलालम, बीच कबड्डी, बीच हैंडबाल व बीच वॉलीबाल की मेजबानी मिली है। जिसके लिए टिहरी जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जिला प्रशासन, जिला खेल विभाग व समस्त विभागों के समन्वय से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रैली एक माह तक चलेगा।
विज्ञापन
-- -
कोटी में हो रहा भव्य बोट हाउस का निर्माण
राष्ट्रीय खेलों के तहत वाटर स्पोर्ट्स के लिए पहुंचने वाली बोटों की सुरक्षा व रखरखाव के लिए कोटी (टिहरी) में भव्य बोट हाउस का निर्माण किया जा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बोट हाउस में 70 बोट रखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है प्रतियोगिता में भाग लेने वाली एक बोट की कीमत करीब 20 लाख रुपये से अधिक होती है। इसलिए इनकी सुरक्षा व रख रखाव के लिए पूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।