फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   National competition begins in Shivpuri, eight matches

Rishikesh News: शिवपुरी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन हुए आठ मैच

Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 28 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
National competition begins in Shivpuri, eight matches
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत शिवपुरी में बीच हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन आठ मुकाबले खेले गए। जिनमें छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, केरल व सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमें विजयी रही।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह नौ बजे से मुकाबले शुरू हुए। बीच हैंडबाल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के बीच हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के मध्य हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम विजेता रही।
विज्ञापन




इसके बाद महिला वर्ग का मुकाबला उत्तराखंड और महाराष्ट्र की टीम के मध्य हुआ। जिसमें महाराष्ट्र की टीम विजेता रही। उत्तराखंड और तेलंगाना के मध्य पुरुष वर्ग में हुए मुकाबले में उत्तराखंड की टीम विजेता रही। इसके बाद पुरुष वर्ग में सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और झारखंड के बीच मुकाबला हुआ। एसएससीबी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में राजस्थान और गोवा के मध्य हुए मुकाबले में राजस्थान की टीम विजेता रही। महिला वर्ग में हरियाणा और असम के मध्य हुए मुकाबले में हरियाणा की टीम विजेता रही। आखिरी मुकाबला महिला वर्ग केरल और गोवा मध्य हुआ, जिसमें केरल की टीम विजेता रही। कुल आठ मैचों में चार पुरुष और चार महिला वर्ग का मुकाबला हुआ। इस अवसर पर एसडीएम नरेंद्रनगर दीपेंद्र नेगी, दीपक रावत, सुनील भारद्वाज, अर्जुन प्रसाद, शहजाद, विश्वनाथ राजपूत, सनत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed