फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nari Shakti moves ahead under PM's leadership: Jashodaben

पीएम के नेतृत्व में नारी शक्ति आगे बढ़े : जशोदाबेन

Tue, 05 Nov 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nari Shakti moves ahead under PM's leadership: Jashodaben
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन का स्वागत करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
मैं आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड आई हूं। मेरी यह प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति आगे बढ़े, युवा शक्ति आगे बढ़े और देश आगे बढ़े। यह बात सोमवार को ऋषिकेश पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने कही। सोमवार को अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर तीर्थनगरी पहुंची जशोदाबेन का मेयर अनिता ममगाईं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। शीशमझाड़ी स्थित श्रीश्री रविशंकर आश्रम में आयोजित आयुष यज्ञ में शामिल हुई। इस दौरान कई गुजराती समर्थकों ने जशोदाबेन से क्षेत्रीय भाषा में वार्ता भी की।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा राजनीतिक नहीं है, आध्यात्मिक है। यहां करीब डेढ़ घंटा उन्होंने यज्ञ में सहभाग किया और बाद में आरती में शामिल हुईं। देर शाम वह नाव घाट से परमार्थ निकेतन के लिए रवाना हो गई। आध्यात्मिक यात्रा के दौरान उनके छोटे भाई अशोक मोदी, भाभी जशोदाबेन, भतीजी रेणुका मोदी, दामाद केतन मोदी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने राज्यमंत्री भगतराम कोठारी के हरिद्वार रोड स्थित निवास भी पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के मंदिर में माथा टेका और राज्यमंत्री से वार्ता भी की। जशोदाबेन ने राज्यमंत्री के निवास पर ही दोपहर का भोजन भी किया। इसके बाद वह श्रीश्री रविशंकर आश्रम के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद ने भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा
परमार्थ निकेतन पहुंचकर जशोदाबेन ने स्वामी चिदानंद सरस्वती और जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने परमार्थ गंगा घाट पर सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लिया। इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने पर्यावरण का प्रतीक रुद्राक्ष पौधा जशोदाबेन को भेंट किया। स्वामी चिदानंद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया, हिमालय जाकर तपस्या की और आपने आप को देश की सेवा हेतु समर्पित किया। वहीं दूसरी ओर जशोदाबेन की तपस्या भी कुछ कम नहीं है। उन्होंने मौन रहकर व्यक्तिगत तपस्या की और पीएम मोदी की तपस्या और देश सेवा के लिए मौन रहकर साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed