फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Nagar Panchayat Tapovan is unaware of future events

Rishikesh News: तपोवन क्षेत्र में बिछ रहा एक के बाद होटलों का मकड़जाल

Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:46 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Tapovan is unaware of future events

विज्ञापन



संकरी गलियों में केवल दोपहिया वाहनों की ही हो रही आवाजाही

नगर पंचायत तपोवन भविष्य में होने वाली घटनाओं से अनजान हैं। तपोवन में एक के बाद एक गगनचुंबी होटल तैयार हो रहे हैं। होटलों तक पहुंचने के लिए मात्र तीन से चार फीट की सड़क है। जिनमें वाहनों को घुसने में परेशानी होती है। इन सड़कों पर केवल दोपहिया वाहनों की ही आवाजाही बनी रहती है।

पर्यटक स्थल होने के कारण तपोवन में रोजाना सैकड़ों की तादाद में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। वर्तमान में तपोवन में करीब पांच से छह सौ होटल हैं। यहां एक के बाद एक होटलों का निर्माण हो रहा है। अधिकांश होटल यहां दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत बाहरी लोगों के हैं। कई लोग यहां होटलों को किराए पर लेकर उनका संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिक मुनाफा कमाने के फेर में होटल संचालक सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि किसी होटल में मूसरी घटना की तरह कोई आगजनी घटना घटित हो जाए तो इस क्षेत्र में भगदड़ मच जाएगी। आग को नियंत्रण करने के लिए क्षेत्र में दमकल के वाहनों का घुसना असंभव है। यहां कई ऐसे होटल हैं जिनके पास फायर के उपकरण भी व्यवस्थित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






तपोवन में बिना मानचित्र स्वीकृति हो रहे कार्यों को रोकने के लिए होटल व्यवसायियों को नोटिस जारी किए हैं। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से इस ओर लगातार प्रयास किया जा रहा है। -दिग्विजय तिवारी, सहायक अभियंता, जिला विकास प्राधिकरण टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed