{"_id":"686ec8a54dc9a834b70d37aa","slug":"municipality-removed-encroachment-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-735036-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण
Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर टिहरी डीएम निकिता खंडेलवाल के निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला ने थाना मुनि की रेती पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर पालिका क्षेत्र में पसरे अतिक्रमण को हटाया। टीम ने मुख्य मार्गों, आस्था पथ, घाटों पर पसरे रेहड़ी और फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाया। टीम ने करीब आधा दर्जन रेहड़ी व ठेलियों की सामग्री भी जब्त की। बुधवार को पुलिस उपनिरीक्षक सचिन पुंडीर और प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल के नेतृत्व में टीम ट्रैक्टर, जेसीबी के साथ कैलाश गेट चौकी में एकत्र हुई। यहां से टीम लक्ष्मणझूला रोड में निकाय की सीमा पर पहुंची और सड़क किनारे पसरे रेहड़ी और फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया। इसके बाद टीम ने जानकी झूला पार्किंग, आस्था पथ, खाराश्रोत घाट और ओंकारानंद घाट पर पसरे अतिक्रमण को हटाया। इस मौके पर सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, दीपिका तिवारी, लक्ष्मी पंत, रंजन कंडारी, मुकुल आदि मौजूद रहे।