फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Municipal Corporation to fill potholes at a cost of approximately 19 lakh

Rishikesh News: करीब 19 लाख की लागत से गड्ढे भरेगा नगर निगम

Sun, 13 Sep 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 13 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to fill potholes at a cost of approximately 19 lakh
- सीसी इंटलॉकिंग टाइल्स से 40 वार्डों में भरेंगे गड्ढे
विज्ञापन

ऋषिकेश। निगम के 40 वार्डों में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए नगर निगम की ओर से करीब 19 लाख के बजट से कार्य कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के निर्माण अनुभाग की ओर से सभी वार्डों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई है। बारिश के कारण नगर निगम के कई वार्डों में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों के कारण वार्ड के लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद भी सड़कों पर तारकोल बिछाने और गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम प्रशासन से कई बार मांग कर चुके हैं। सर्वे के बाद नगर निगम प्रशासन ने 40 वार्डाें में इस कार्य के लिए करीब 19 लाख का बजट तैयार किया है। सीसी इंटरलाॅकिंग टाइल्स से सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। टेंडर होने के बाद वार्डों की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। तारकोल बिछाने से संबंधित कार्य बाद में किया जाएगा।

-----------
गड्ढाें में गिर रहे लोग, नगर निगम मौन
- आदर्शग्राम से आईएसबीटी तक ऊर्जा निगम की ओर से पिछले साल हाईटेंशन लाइन को भूमिगत किया गया था। रोड कटिंग के दौरान आईएसबीटी में रतूड़ी कैंटीन के बाहर रोड पर भूमिगत बिजली की लाइन बिछाने के कारण गड्ढा हो गया था। पूर्व में नगर निगम की ओर से इस गड्ढे को भरा गया था लेकिन अब एस जगह पर दोबारा गड्ढा हो गया है। वहां पर नगर निगम की ओर से किसी प्रकार की सुरक्षा के इंतजाम न करने से दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

--------
कोट-
वार्डों में गड्ढा भरने के लिए 19 लाख का बजट रखा गया है। सड़कों पर हुए गड्ढे सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स से भरे जाएंगे।
-विजय नाथ शुक्ल, नगर आयुक्त ऋषिकेश
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed