फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Municipal corporation seized 21 quintal polythene

नगर निगम ने 21 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की

Thu, 07 Jan 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation seized 21 quintal polythene
ऋषिकेश। नगर निगम ने एक दुकान से 21 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की है। दुकान पर टेंट हाउस का बोर्ड लगा था। अब नगर निगम की ओर से दुकानदार पर भारी भरकम जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान व्यापारी निगम की टीम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से इन दिनों में शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि पुरानी सब्जी मंडी जीवनी माई रोड पर एक टेंट हाउस की दुकान में भारी मात्रा में पॉलीथिन का स्टॉक किया गया है। सूचना के बाद वे दोपहर तीन बजे टीम के साथ मौके पहुंचे तो वहां पर दुकान के अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिला। निगम की ओर से पॉलीथिन जब्त करने के दौरान संबंधित व्यापारी निगम की टीम पर दबाव बनाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। सूचना के बाद त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी उत्तम रमोला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसके बाद नगर निगम की टीम ने दुकान से पॉलीथिन निकालकर इसे जब्त किया। तीन दिन पहले भी नगर निगम की टीम ने एक पॉलीथिन से भरा लोडर पकड़ा था।
विज्ञापन

इनसेट-
पॉलीथीन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करने को लेकर व्यापारियों के साथ दिवाली से पहले नगर निगम सभागार में बैठक की गई थी। सभी व्यापारियों ने प्रतिबंधित पॉलीथिन का स्टॉक न रखने और न ही उसे बेचने का आश्वासन दिया था, लेकिन जिस प्रकार दो दिन के अंतराल में दो स्थानों से पॉलिथीन पकड़ी गई, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई व्यापारी अब भी सहारनपुर और अन्य स्थानों से पॉलीथिन मंगाकर बेच रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....तो देहात में हो रही पॉलीथिन की आपूर्ति
निगम क्षेत्र में तो पॉलीथिन प्रतिबंधित है, लेकिन निगम क्षेत्र से लगे श्यामपुर, आईडीपीएल, खदरी, गढ़ी मयचक, रानीपोखरी, थानो व भोगपुर के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों पॉलीथिन की आपूर्ति होती है। ऐसे में दो दिन में लगातार दो स्थानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुछ व्यापारी चंद रुपयों के फायदे के लिए अब भी बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन का स्टॉक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed