फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Movement in Ramnagar Danda postponed after assurance

मुख्यमंत्री के ओएसडी के आश्वासन के बाद रामनगर डांडा में आंदोलन स्थगित

Mon, 01 Mar 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Movement in Ramnagar Danda postponed after assurance
डोईवाला रामनगर डांडा में आंदोलन कर रहे लोगों से वार्ता करते सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। रामनगर डांडा में संपर्क मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से तीन दिन से दिया जा रहा धरना मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। उसके बाद लोनिवि ने सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सीएम के ओएसडी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही तीन अन्य वन मार्गों को लोनिवि को हस्तांतरण करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

लोनिवि ऋषिकेश की ओर से रामनगर डांडा के संपर्क मार्ग (शहीद नरपाल मार्ग) का डामरीकरण का काम 25 फरवरी को शुरु किया गया था, जैसे वन विभाग के अधिकारियों को सड़क पर डामर बिछाने की सूचना लगी तो उन्होंने दोबाटी से डामरीकरण का काम रुकवा दिया था। 26 फरवरी को जैसे यह सूचना स्थानीय निवासियों को लगी तो उन्होंने दोबाटी में वन विभाग के खिलाफ धरना शुरु कर दिया था। रविवार से तीन स्थानीय लोगों ने क्रमिक अनशन शुरु कर दिया था। अन्य लोग उनके समर्थन में धरना दे रहे थे। सोमवार को भी स्थानीय लोगों दोबाटी में बैठकर धरना दे रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब तक रोड का काम शुरु नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार और रेंजर नत्थीलाल डोभाल धरना स्थल पर पहुंचे। यहां पर पंवार ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह अपना आंदोलन स्थगित कर दें। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब तक रोड का डामरीकरण शुरु नहीं होता, कुड़ियाल गांव और अन्य तीन सड़कों का लोकनिर्माण विभाग को हस्तांतरण नहीं हो जाता तब धरना जा रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज ही डामरीकरण शुरु होगा। अन्य तीन सड़कों के हस्तातरण की कार्रवाई दोनों विभाग जल्द करेंगे। उसके बाद लोगों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

धरना देने वालों में अमित कुकरेती, जयवीर नेगी, राहुल तिवारी, सुमन तिवारी, अनुज तिवारी, मनीष तिवारी, अशोक भदूूला, चंडी प्रसाद कोटनाला, पवन मनवाल, विजय, अंकित तिवारी, प्रवीण उनियाल, गणेश बिंजोला, संजू लाला, लक्ष्मी कोटनाला, कुसुम लता, शालिनी कोठारी, नीमा तिवारी, सारिका रावत, विकास कोठारी, महेश कोठारी, प्यारेलाल तिवारी, इंदु कठैत, हेमानंद तिवारी, वीरेंद्र बड़थ्वाल, रुचि कोठारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि हस्तांतरण को सचिवालय में हुई वार्ता
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने सोमवार सुबह वन विभाग और लोकनिर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को सचिवालय में तलब कर रामनगर डांडा, कुड़ियाल गांव में तीनों वन मार्गो को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने के आदेश दिए। दोनों अधिकारियों को वन भूमि को हस्तांतरित करने की कार्रवाई जल्द करने के निर्देश दिए।

थानो रेंज में पांच साल से डटे कर्मचारियों का होगा तबादला
ऋषिकेश। रामनगर डांडा में वन भूमि को हस्तांतरण करने के मुख्यमंत्री के आदेश को हल्के में लेना थानो रेंज कार्यालय में तैनात अधिकारियों पर भारी पड़ गया। स्थानीय निवासी रमेश कुकरेती ने सितंबर 2020 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर रामनगर डांडा संपर्क मार्ग को अशोक भदोला के घर से दोबाटी तक वन भूमि को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की थी। सीएम कार्यालय से यह पत्र मूलरूप में प्रमुख वन संरक्षक को भेजा गया था, वहां से डीएफओ कार्यालय होते हुए यह पत्र थानो रेंज कार्यालय में आया था, यहां से यह पत्र लोनिवि ऋषिकेश को भेजने की बजाय, अधिकारियों को गलत जानकारी देकर दबा दिया था। सीएम के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने बताया कि रेंज और रेंज कार्यालय में जो भी कर्मचारी पांच साल से डटे हैं, उनका अन्यत्र ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed