{"_id":"697e721d4ea44a2ddf0bc089","slug":"mountain-of-garbage-will-be-removed-from-govind-nagar-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-891666-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गोविंद नगर से हटेगा कूड़े का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गोविंद नगर से हटेगा कूड़े का पहाड़
Sun, 01 Feb 2026 02:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
गोविंदनगर में जल्द ही लीगेसी वेस्ट (पुराना कूड़ा) का निस्तारण होगा। इसके लिए शासन की ओर से अनुमति मिल गई है। बजट आवंटित होते ही नगर निगम की ओर से इस कूड़े के निस्तारण का काम शुरू किया जाएगा।
गोविंदनगर में पुराने कूड़े का काफी बड़ा ढेर है। इस लीगेसी वेस्ट (पुराना कूड़ा) को कम करने के लिए नगर निगम की ओर से पूर्व में एक एजेंसी से अनुबंध किया गया था, लेकिन संबंधित एजेंसी का अनुबंध खत्म होने के बाद भी काफी कूड़ा गोविंदनगर में ट्रंचिंग ग्राउंड में रह गया था।
बरसात के बाद से नगर निगम प्रशासन की ओर से लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा था। अब शासन की ओर से लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि शासन की ओर से राज्य वित्त से ही इसका बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
परिवहन विभाग को मिलेंगे 30 लाख रुपये
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत नगर निगम प्रशासन की ओर से 30 लाख रुपये का बजट परिवहन विभाग ऋषिकेश को दिया जाएगा। परिवहन विभाग की ओर से इस बजट को चौक चौराहों को विकसित करने के लिए लगाया जाएगा। इस बजट से परिवहन विभाग की ओर से रोड साइन, कैट आई आदि उपकरण लगाए जाएंगे। शुक्रवार को नगर आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि उन्होंने यातायात पुलिस और लोनिवि के साथ शहर के चौक चौराहों का निरीक्षण किया था। चौक चौराहों को विकसित करने के लिए 30 लाख का बजट कम पड़ सकता है। वहीं वन विभाग से बरसात में किए गए पौधरोपण का विवरण देने को कहा गया। इस अवसर पर एसएनए चंद्रकांत भट्ट, संतोष गुसाईं, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।