फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   MoU on research between THDC and IIT

Rishikesh News: टीएचडीसी और आईआईटी के बीच अनुसंधान को लेकर एमओयू

Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
MoU on research between THDC and IIT
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने विज्ञान, इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए है।
विज्ञापन


एमओयू पर टीएचडीसी के आर एंड डी विभाग के विभागाध्यक्ष एसके चौहान व आईआईटी रुड़की के डीन प्रायोजित अनुसंधान और औद्योगिक सलाहकार प्रो. अक्षय द्विवेदी ने हस्ताक्षर किए हैं। टीएचडीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि यह अनुबंध अनुसंधान गतिविधियों को व्यापक रूप से संचालित करने में दोनों संस्थानों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
विज्ञापन




जिसमें ऊर्जा संरक्षण, लायन स्टोरेज बैटरी के विकल्प, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी के लिए नैनो तकनीक, हरित हाइड्रोजन, भू-तापीय प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन और पुनर्चक्रण, जल प्रबंधन और संरक्षण, भंवर प्रेरित कंपन, सुरंग बनाने की तकनीक, जैव ईंधन, ग्रिड स्थिरता में सुधार और विभिन्न प्रकार के अन्य संंबंधित क्षेत्र में शामिल किए गए हैं। यह सभी क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी, रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन विभिन्न उद्योगों और कार्यक्षेत्र में अभूतपूर्व समाधानों को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस सहयोग के माध्यम से हम अध्ययन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रगति लाने के लिए अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और अनुसंधान सुविधाओं का लाभ उठा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed