फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Motherhood has the status of divinity: Swami Chidananda

मातृत्व को है देवत्व का दर्जा : स्वामी चिदानंद

Sun, 11 May 2025 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Motherhood has the status of divinity: Swami Chidananda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में गंगा आरती भारत माता और धरती माता को समर्पित की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मां है, तो हम हैं। मां केवल जीवन देने वाली नहीं होती, वह जीवन को अर्थ देने वाली, दिशा देने वाली और जीवन को भावनाओं से भरने वाली होती है। मां की ममता की शक्ति अद्भुत है। वेदों से लेकर आधुनिक विचारधाराओं तक मातृत्व को देवत्व का दर्जा दिया गया है।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि हमारे जीवन में तीन माताओं का विशेष महत्व है। मां जो हमें जन्म देती है। भारत माता जो हमें संस्कार, संस्कृति और पहचान देती है और धरती माता जो हमें अन्न, जल, वायु और जीवन देती है। इन तीनों माताओं को समर्पित है मातृ दिवस। आज की तेज रफ्तार भरी दुनिया में हम कभी-कभी यह भूल जाते हैं कि हमारे जीवन की जड़ें कहां हैं। मोबाइल की स्क्रीन पर मां की मुस्कान नहीं दिखती, लेकिन वही मुस्कान हमारे जीवन की पहली प्रेरणा होती है। मां के आंचल में वह सुकून है जो संसार में कही भी नहीं मिलता। यदि आज के युवाओं को मां की सेवा और धरती माता का संरक्षण करना आ जाए, तो दुनिया की अधिकतर समस्याएं स्वयं हल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed