फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mother's milk nectar for baby

मां का दूध बच्चे के लिए अमृत

Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mother's milk nectar for baby
आंगनबाड़ी केंद्र में स्तनपान के प्रति जागरूक करतीं डॉ.वंदना राजपूत । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। इनरव्हील क्लब की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर माताओं को स्तनपाने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्लब अध्यक्ष सलोनी गोयल के नेतृत्व में क्लब की सभी महिला सदस्यों ने नेहरूग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में एकत्रित होकर जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद माताओं को स्तनपान करवाने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां का दूध बच्चों के लिए अमृत के समान है। बच्चे के जन्म के करीब छह माह तक डॉक्टर भी बच्चे को बाहर का दूध पिलाने से मना करते हैं। मां के दूध से बच्चे को कई प्रकार का पोषण मिलता है जो बच्चे को कई प्रकार के संक्रमण बीमारी से बचाता है। स्तन पान करवाने से बच्चे को ही नहीं अपितु बच्चें की मां को भी फायदा होता है। क्लब ने डा. बंदना राजपूत के नेतृत्व में स्तनपान शिविर को आयोजन संपन्न किया। इस मौके पर डॉ. बंदना राजपूत ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माताओं को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान जीवन शैली के चलते सभी माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रश्मि अग्रवाल, विंदिया अग्रवाल, ईशा सिंघल, रेखा गर्ग, सुशीला राणा, पूजा गुप्ता, रितु अग्रवाल, वर्षा खन्ना, स्नेहलता जैन, हेमा गुलाटी, अंजु मित्तल, रूचि सिंघल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed