फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mother Merikal won the competition in Bhagirathi School and Girls

बालक वर्ग में भागीरथी विद्यालय व बालिका में मदर मेरिकल ने जीता मुकाबला

Tue, 05 Nov 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mother Merikal won the competition in Bhagirathi School and Girls
हैप्पी होम स्कूल में वॉलीबाल के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : RISHIKESH
हैप्पी होम मांटेसरी स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भागीरथी विद्यालय हरिद्वार और बालिका वर्ग में मदर मेरिकल स्कूल विजेता रही।
विज्ञापन

सोमवार को खदरी श्यामपुर स्थित विद्यालय खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का स्कूल के अध्यक्ष दीपक सरन, प्रधानाध्यापिका रेनू सरन, राजेश चंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला फाइनल मैच बालिका वर्ग में मदर मेरिकल व ओएसएन के बीच खेला गया। इसमें मदर मेरिकल ने शानदार दो सैट जीतकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। इसमें ओएसएन की टीम उपविजेता घोषित हुई। दूसरा फाइनल बालक वर्ग में भागीरथी विद्यालय हरिद्वार और गुरू रामराय स्कूल भानियावाला के बीच खेला गया। इसमें भागीरथी विद्यालय ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-1 से विजयी होकर फाइनल ट्राफी अपने नाम कर दी। इसमें गुरु रामराय स्कूल को उप विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने विजेता टीम व उप विजेता टीम को ट्रॉफी मेडल प्रदानकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश पैन्यूली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों की 42 टीमों ने भाग लिया। इसमें बालक वर्ग में 24 और बालिका वर्ग में 18 टीमें शामिल हुई है। इस दौरान डीएसबी के प्रधानाचार्य शिव सहगल, एनजीए के प्रधानाचार्य रणवीर नेगी, ललिता कृष्ण स्वामी, अनिता रतूड़ी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए इस खेल मुहिम को सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर रेनू सरन, संतोष खंडूड़ी, अमरदीप शर्मा, अनिकेत प्रजापति, रोशन पंत, शेरसिंह थापा, विरेंद्र खंडूड़ी, शिवम यादव, पूजा गुंसाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed