फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mother Ganga has called me for Ganga Aarti: Murmu

गंगा आरती के लिए मुझे मां गंगा ने बुलाया है : मुर्मू

Wed, 24 Apr 2024 05:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Mother Ganga has called me for Ganga Aarti: Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम परिसर में शंख ध्वनि, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों से उनका स्वागत हुआ। आश्रम परिसर में स्वामी चिदानंद सरस्वती की साधना स्थली में विराजित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर राष्ट्रपति ने शक्ति के प्रति श्रद्धा और भक्ति समर्पित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को हनुमान जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने गंगा आरती में सहभाग किया। आरती स्थल पर स्वामी चिदानंद सरस्वती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हिमालय की हरित भेंट रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की माला और हनुमानजी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बड़े संयोग की बात है कि आज मैं परमार्थ निकेतन आई हूं। आज हनुमान जयंती, मंगलवार और पूर्णिमा है। गंगा मां का आशीर्वाद है कि मुझे दूसरी बार गंगा आरती में प्रतिभा करने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन




साध्वी भगवती सरस्वती ने राष्ट्रपति से परमार्थ निकेतन और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की ओर से संचालित सेवाओं की जानकारी साझा की। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने हनुमान जयंती पर परमार्थ निकेतन के श्री हनुमान घाट पर हनुमान की पूजा-अर्चना, गंगा पूजा और विश्व शांति के लिए पवित्र यज्ञ में आहुति समर्पित की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
साढ़े पांच घंटे बंद रही जानकी पुल पर आवाजाही
ऋषिकेश। परमार्थ में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए जानकी पुल पर दोपहर दो बजे से शाम साढ़े सात बजे तक आवाजाही बंद रही। स्वर्गाश्रम क्षेत्र जाने वाले लोगों को रामझूला पुल से पैदल आवाजाही करनी पड़ी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परमार्थ की गंगा आरती में शामिल हुईं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।

----------------
परिवार की पहली डाॅक्टर हैं चार स्वर्ण पदक जीतने वाली दीपिका
चार स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली दीपिका मेहता अपने परिवार में पहली डाॅक्टर हैं। दीपिका के पिता पंजाब पुलिस में डीएसपी और माता गृहिणी हैं। दीपिका ने बताया कि उनकी छोटी बहिन भी एम्स ऋषिकेश से एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा है। भाई ने नीट की परीक्षा दी है। दीपिका ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना डाॅक्टर बनने का था। दीपिका ने कहा कि इस क्षेत्र में आकर वह लोगों का जीवन बचा सकती है।
-----------
ललिता ने किया पिता के सपने को पूरा

ऋषिकेश। सामान्य परिवार में पली बढ़ी ललिता ने अपने पिता के सपने को साकार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्रपति के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त कर पिता की सीना गर्व से चौड़ा भी किया। दिल्ली निवासी ललिता शर्मा ने बताया कि उसके पिता बाला दत्त शर्मा क्लीनिक मे नौकरी करते हैं। उसके पिता का सपना था कि वह अपने बच्चों को डाॅक्टर बनाए। उसकी पढ़ाई सरकारी विद्यालय से हुई है। ललिता ने कहा कि पिता के सपने को पूरा करने का प्रण लिया था। ललिता ने बताया कि पढ़ाई के लिए उसकी बड़ी बहन ने आर्थिक मदद की। बहन राधा प्राइवेट नौकरी करती है।

------------------
डेढ़ घंटे बाद हुई पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से आसपास के घाटों पर होने वाली गंगा आरती पर रोक लगाई। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल से देहरादून के लिए रवाना होने के बाद ही आसपास के घाटों पर गंगा आरती हुई। हरिओम शर्मा ने बताया कि पूर्णानंद घाट पर अन्य दिनों में 6:30 बजे होने वाली गंगा आरती रात को आठ बजे हुई।
-------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed