{"_id":"6a47ccc0efdea8d4c00b8756","slug":"most-experts-will-meet-at-the-idpl-grounds-today-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143364-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: आज आईडीपीएल मैदान में मिलेंगे अधिकांश विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: आज आईडीपीएल मैदान में मिलेंगे अधिकांश विशेषज्ञ
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा : उपजिला चिकित्सालय में अधिकांश ओपीडी प्रभावित रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। आज आप राजकीय उपजिला चिकित्सालय में किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने की योजना बना रहे हैं, तो ठहर जाएं। शनिवार को अस्पताल के अधिकांश विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी आईडीपीएल मैदान में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में लगाई गई है। ऐसे में अस्पताल की कई विशेषज्ञ ओपीडी सेवाएं पूरे दिन प्रभावित रहेंगी।
जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को आईडीपीएल मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे। शिविर में विभागों के स्टॉलों के साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें राजकीय उपजिला चिकित्सालय के फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक), नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ तथा फिजियोथेरेपिस्ट सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।
इसके चलते शनिवार को इन विभागों की नियमित ओपीडी राजकीय उपजिला चिकित्सालय में संचालित नहीं होगी। ऐसी स्थिति में जिन मरीजों को इन विशेषज्ञों से उपचार या परामर्श की आवश्यकता है, उन्हें अस्पताल आने के बजाय सीधे आईडीपीएल मैदान पहुंचने में ही फायदा है। वहां आयोजित बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच, परामर्श और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -
अस्पताल के अधिकांश विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी आईडीपीएल मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लगाई गई है। ऐसे में शनिवार को अस्पताल की ओपीडी प्रभावित रहेगी। - डॉ. आनंद राणा, सीएमएस