{"_id":"674a0f50b906c74ab40996b4","slug":"missing-minor-from-jhansi-reunited-with-family-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-559254-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: झांसी से लापता नाबालिग को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: झांसी से लापता नाबालिग को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
थाना मुनि की रेती पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से लापता नाबालिग को ढूंढकर परिजनों से मिलाया है। परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।
थाना मुनि की रेती पुलिस के अनुसार झांसी के शिपरी बाजार निवासी एक व्यक्ति ने तपोवन चौकी प्रभारी को मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी बीते 25 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। इस संबंध में उन्होंने थाना शिपरी बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी मिली है कि वह तपोवन क्षेत्र में देखी गई है।
सूचना पर पुलिस ने लापता नाबालिग की तलाश शुरू की। एक कैफे के स्वामी ने पुलिस को सूचना दी कि उक्त नाबालिग कुछ देर पहले तपोवन में बालक नाथ रोड पर घूमती हुई देखी गई है। जिसके बाद नाबालिग को तपोवन चौकी में लाकर महिला कांस्टेबल की देखरेख में रखा गया और परिजनों को सूचित किया गया। नाबालिग ने बताया कि वह अपने परिजनों से परेशान होकर यहां आई है और अपने घर नहीं जाना चाहती है। वहीं शुक्रवार को नाबालिग के परिजन थाना मुनि की रेती पहुंचे। जहां नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।