फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Miss Rishikesh crowned Mansi Grewal's head

मानसी ग्रेवाल के सिर सजा मिस ऋषिकेश का ताज

Wed, 03 Nov 2021 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Miss Rishikesh crowned Mansi Grewal's head
लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिस ऋषिकेश मानसी ग्रेवाल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से नटराज चौक स्थित एक वेडिंग प्वांइट में लायंस क्लब दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में फैंसी ड्रेस, मेहंदी प्रतियोगिता, रॉयल शेफ्र, हेल्दी बेबी शो, सिंगिंग प्रतियोगिता, डांस एवं मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मानसी ग्रेवाल मिस ऋषिकेश चुनी गई।
विज्ञापन

मेले को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शुभारंभ किया। मेयर अनीता ममगाईं ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत कर प्रतिभागियों का मनोबल बढाया। मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता में मानसी ग्रेवाल के सिर पर मिस ऋषिकेश का क्राउन सजा। साक्षी पैन्यूली उपविजेता रही। मेघा वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा रॉयल शेफ का खिताब रीमा जैन ने अपने नाम किया। मेहंदी प्रतियोगिता में तानिया रेखी प्रथम, जूनियर डांस में देविका रावत, सीनियर डांस में राहुल घोष, हेल्दी बेबी में कनिष चंदानी, फैंसी ड्रेस में आराध्या बंसल, सिंगिंग प्रतियोगिता में अमन भट्ट और ग्रुप डांस में मयंक आर्ट स्टूडियो विजेता रहा। क्लब की ओर से आयोजित लक्की ड्रॉ में प्रथम विजेता का नंबर 11144, द्वितीय 11478, तृतीय, 10140, चतुर्थ 11730 और पंचम स्थान विजेता का लक्की ड्रॉ नंबर 12649 ये हैं। जिसमें प्रथम विजेता को बाइक, द्वितीय एलइडी टीवी, तृतीय एक माइक्रोवेव ओवन, चतुर्थ एक होम थिएटर और पंचम पुरस्कार एक इंडक्शन कुकटॉप रखा गया हैं। इस मौके पर लायन धीरज मखीजा, सुशील छाबड़ा, अभिनव गोयल, पंकज चंदानी, नितिन गुप्ता, मानव जोहर, हिमांशु अरोड़ा, मयंक गुप्ता, सुमित चोपड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed