फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Misbehavior with foreign tourists, home stay operators

Rishikesh News: पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर वन कर्मियों का जवाब तलब

Sat, 25 Nov 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with foreign tourists, home stay operators
राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज में विदेशी पर्यटक, होम स्टे संचालक और सफारी संचालक से दुर्व्यवहार की शिकायत पर रेंज अधिकारी ने एक डिप्टी रेंजर और उनके सहायक संविदा कर्मी का जवाब तलब किया है। अभद्रता की शिकायत वन मंत्री के पास पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वन्य जीव प्रतिपालक चीला रविंद्र पुंडीर इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


गौहरी रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि घटना 12 अक्तूबर की है। डिप्टी रेंज अधिकारी और संविदा कर्मी से इसका स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि होम स्टे और सफारी संचालकों की ओर से वन मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन देकर इस ओर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि 12 अक्तूबर को राजाजी डिलाइट होम स्टे में रूस से आए पर्यटकों की बुकिंग थी।
विज्ञापन




उनको लेकर जब वाहन बैराज गेट पर पहुंचा तो वहां मौजूद वन कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। वाहन को जाने नहीं दिया। इस दौरान डिप्टी रेंजर ने होम स्टे को बंद कराने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed