फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Char Dham Yatra Generates Revenue of Approximately 76 Crore So Far

Rishikesh News: चारधाम की यात्रा में अभी तक करीब 76 करोड़ की आय हुई अर्जित

Sat, 12 Sep 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 12 Sep 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra Generates Revenue of Approximately 76 Crore So Far
- बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में दूसरे चरण की यात्रा के संबंध में लिए गए कई फैसले
विज्ञापन

- श्रीनिवास पोस्ती के नाम से होगा महाविद्यालय
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा ट्रांजिट में स्थित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कैंप कार्यालय में शनिवार को मंदिर समिति की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में तैयारियां करने सहित कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम यात्रा में अभी तक 76 करोड़ की आय अर्जित हुई है। द्विवेदी ने कहा कि अब दूसरे चरण की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अभी तक चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री हेमकुंड साहिब सहित चारधाम के दर्शन किए हैं। वहीं, बदरीनाथ और केदारनाथ में 32 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। बताया कि बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 17,22,908 और केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 14,92,047 है। दोनों धामों से 76 करोड़ से अधिक आय प्राप्त हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक 20 फीसदी अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। बैठक में द्वितीय चरण की यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने, गुप्तकाशी स्थित शोणितपुर में संस्कृत महाविद्यालय का नाम श्रीनिवास पोस्ती के नाम से रखे जाने, वेबसाइट का आधुनिकीकरण करने, धामों और अधीनस्थ मंदिरों में सीसीटीवी लगाए जाने, चढ़ावे के गणनाकार्य को अधिक पारदर्शी करने, अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, भीड़ प्रबंधन के लिए विषय विशेषज्ञों से सहायता लेने आदि के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, नीलम पुरी, राजपाल जड़धारी, महेंद्र शर्मा, दिनेश डोभाल, विनीत पोस्ती, प्रहलाद पुष्पवाण, देवी प्रसाद देवली, राजेन्द्र डिमरी, धीरज पंचभैया, जेपी सेमवाल, विपिन तिवारी, राजन नैथानी, राकेश सेमवाल, डॉ. हरीश गौड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed