{"_id":"69bef2bd9dbc72d6530e6513","slug":"minor-pressured-to-convert-fir-lodged-against-three-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-927503-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, मां की शिकायत पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, मां की शिकायत पर तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज
Sun, 22 Mar 2026 01:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:04 AM IST
सार
नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। जहां एक महिला उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती थी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। जहां एक महिला उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती थी। आरोपी नाबालिग को धर्म विशेष के रीति-रिवाज अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन
डाउन सिंड्रोम: पहचान व प्यार के हकदार हैं ये बच्चे, अवसर मिले तो बना लेते हैं अपनी अलग पहचान
विज्ञापन
नाबालिग ने मां की बात मानना बंद कर दिया और संबंधित रीति-रिवाज अपनाने लगी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।