{"_id":"6158bc638ebc3e0b99033bee","slug":"meter-reader-and-lineman-did-not-get-salary-for-one-year-rishikesh-news-drn3922401158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष से मीटर रीडर और लाइनमैन को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष से मीटर रीडर और लाइनमैन को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के गांवों में मीटर रीडर और लाइनमैन का काम कर रहे स्थानीय लोगों को एक वर्ष से उनका मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने से इन लोगों में ऊर्जा निगम कोटद्वार के खिलाफ आक्रोश फैल रहा है। जल्द भुगतान नहीं होने पर इन लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारत सिंह राणा, बृजमोहन रौथाण, रामचंद्र, अर्जुन पयाल, हरपाल चौहान, महेंद्र नेगी, कैलाशचंद, संतोष कुमार, दिगपाल नेगी, लाल सिंह बिष्ट, संदीप राणा, बचन बिष्ट ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक में करीब 35 लोग लाइनमैन और मीटर रीडर का काम कर रहे हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड कोटद्वार ने शिवा इंटरप्राइजेज को लाइनमैन और मीटर रीडर की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। कंपनी ने ठेकेदार नियुक्त कर यमकेश्वर ब्लॉक में स्थानीय लोगों को मीटर रीडर और लाइनमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें लाइनमैन को करीब सात हजार और मीटर रीडर को करीब आठ हजार रुपये का मानदेय मिलता है। एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन अभी तक यमकेश्वर ब्लॉक में तैनात मीटर रीडर और लाइनमैनों को उनका मानदेय नहीं मिला है। इसके अलावा पांच वर्ष से अधिक का समय हो गया है। लेकिन अभी तक किसी भी मीटर रीडर और लाइनमैन को उसके पीएफ की भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर लाइनमैन और मीटर रीडर का जल्द भुगतान किया जाएगा।
-आरआर सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम कोटद्वार।