फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Medical professionals trained in nuclear medicine

Rishikesh News: चिकित्सा पेशेवरों को नाभिकीय चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया

Sat, 27 Apr 2024 05:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Medical professionals trained in nuclear medicine

विज्ञापन
एम्स के नाभिकीय औषधि विभाग की ओर से एडवांस इन फंक्शनल इमेजिंग एंड थेरानोस्टिक्स इन ऑन्कोलॉजी विषय पर दो दिवसीय सीएमई आयोजित हुई। जिसमें ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों के चिकित्सा पेशेवरों को संबंधित विषय पर प्रशिक्षित किया गया।


एम्स की न्यूक्लियर मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषी एल नारायण ने बताया कि सीएमई में देशभर से 15 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संकाय और न्यूक्लियर मेडिसिन के प्रमुख विशेषज्ञों की ओर से व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। विशेषज्ञों ने न्यूक्लियर मेडिसिन इमेजिंग एंड थेरानोस्टिक्स की नवीनतम प्रगति पर पैनल चर्चा में भाग लिया। प्रतिभागियों को कैंसर रोगियों के इलाज के लिए थेरानोस्टिक्स तकनीकों पर अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीकों, चिकित्सीय अनुप्रयोगों और व्यक्तिगत चिकित्सा अनुभव से अवगत कराया। इस मौके पर एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसके मित्तल, आयोजन सचिव डॉ. वंदना के ढींगरा, सह सचिव डॉ. विवेक के सैनी, डॉ. विजय सिंह, प्रो. संजय गंभीर, प्रो. पीके प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed