{"_id":"6829ebe917be56e55409c4b9","slug":"medha-shankar-actor-avinash-tiwari-participated-ganga-aarti-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-127318-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा आरती में शामिल हुए अभिनेत्री मेधा शंकर और अभिनेता अविनाश तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा आरती में शामिल हुए अभिनेत्री मेधा शंकर और अभिनेता अविनाश तिवारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। अभिनेत्री मेधा शंकर और अभिनेता अविनाश तिवारी परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद दोनों कलाकारों ने गंगा आरती में सहभाग किया। जहां वे आरती की दिव्यता और भव्यता से अभिभूत हो उठे।
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यह दिन हमारी सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और जीवन मूल्यों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समर्पित है। संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं, कलाकृतियों या ऐतिहासिक धरोहरों का भंडार नहीं, बल्कि वे हमारी सभ्यता, धर्म, संस्कार और संस्कृति के जीवित दर्पण हैं। आज के आधुनिक और तेजी से बदलते युग में जब हमारी सांस्कृतिक विविधता और पहचान कई चुनौतियों का सामना कर रही है, तब संग्रहालय हमें उनका दर्शन कराते हैं। संग्रहालय हमें हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर से जोड़ते हैं। इस मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर विनोद बच्चन, कथावाचक मुरलीधर, अरुण सारस्वत आदि शामिल रहे।