फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mayor laid the foundation stone of Hi-Tech toilet in Tehsil

मेयर ने किया तहसील में हाईटेक शौचालय का शिलान्यास

Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mayor laid the foundation stone of Hi-Tech toilet in Tehsil
तहसील में हाईटेक शौचालय का शिलान्यास करती मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। नगर निगम मेयर ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में हाईटेक शौचालय का शिलान्यास किया। स्वच्छ भारत मिशन एवं 14 वित्त आयोग की मदद एवं शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से पर्यटन नगरी ऋषिकेश में बनवाए जा रहे शौचालयों की श्रंखला में उन्होंने देहरादून रोड स्थित स्व. इंद्रमणि बडोनी चौक पर भी शौचालय का जीर्णोद्धार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर नगर निगम अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की मौजूदगी में मेयर ने तहसील में 30 वर्षों के मेंटेनेंस एग्रीमेंट के साथ हाईटेक शौचालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के मुख्य द्वार तीर्थनगरी पिछले कई वर्षों से शौचालयों की कमी से जूझ रही थी। तीर्थाटन एवं पर्यटन के लिए आने वाले लोगों को इसकी वजह से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खास तौर पर महिलाएं इसकी वजह से परेशान रहती थीं, जिसको देखते हुए नगर निगम हाईटेक शौचालयों का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रथम चरण में ऋषिकेश निगम के सात महत्वपूर्ण स्थानों पर फाइव स्टार होटलों की तर्ज पर सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। दो माह के भीतर ही इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान निर्माण एवं संचालन, सुरभि लोक संस्था चेयरमैन आशीष तिवारी, सहायक नगर आयुक्त ऐलम दास, विनोद लाल, सहायक अभियंता आनन्द मिश्रवाण, स्थानीय पार्षद राकेश मियां, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद अनीता रैना, पार्षद कमलेश जैन, पार्षद कमला गुनसोला, पार्षद लक्ष्मी रावत, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी , पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सूरत सिंह रौतेला, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सजवान, सुनील नवानी सचिव, सुनील उनियाल ,राजपाल ठाकुर, मन्नू कोठारी ,अनिकेत गुप्ता , राजेश भट्ट,नेहा नेगी, राकेश पर्चा , परीक्षित मेहरा, देवेंद्र दत्त कुरियाल, सुभाष भट्ट, अतुल यादव, धीरज डोभाल आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed