फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mathematics is the key to unlocking the secrets of the universe.

Rishikesh News: ब्रह्मांड के रहस्यों को खोलने वाली चाबी है गणित

Fri, 22 Sep 2023 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mathematics is the key to unlocking the secrets of the universe.

विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश स्थित परिसर में आयोजित किया गया गणित उत्सव





श्रीदेव सुमन विवि के प. ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश परिसर में गणित उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम गणित सबके लिए रखी गई थी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गणित वह चाबी है जो ब्रह्मांड के रहस्यों को खोलती है। कार्यक्रम के दौरान निबंध, पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।



बृहस्तिवार को प. ललित मोहन शर्मा परिसर के रूसा सभागार में गणित विभाग में आयोजित गणित उत्सव का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रो. एमएस रावत ने किया। प्रो. रावत ने कहा कि इस उत्सव में हम सभी मिलकर गणित के विभिन्न पहलुओं की खोज करेंगे। छात्र छात्राओं के सवाल, जिज्ञासा और उत्साह हमारे शैक्षणिक समुदाय को आगे बढ़ाने के लिए हमारी शक्ति है। विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर ने कहा कि गणित विषय छात्र छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है। आज के समय में गणित को एक महत्वपूर्ण भाषा के रूप में माना जाता है, जो विज्ञान, इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र और अन्य कई विषयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा ने सभी का आभार व्यक्त किया। गणित उत्सव में प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, और निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं । निबंध प्रतियोगिता में आयुषि श्रीवास्तव पहले, लक्ष्मी शर्मा दूसरे व बीरेंद्र राणा तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में आयुषि श्रीवास्तव प्रथम, रस वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट टीम पहले स्थान पर रही। इस अवसर पर भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण नौटियाल, प्रो. वाईके शर्मा, प्रो. कंचन लता सिन्हा. डॉ. गौरव वार्ष्णेय, मांसी भट्ट, आरती बलोदी, दीपांशु मांजेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed