फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Martial arts players will get cash in reward : Premchand

मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को इनाम में मिलेगी नकद राशि

Mon, 27 Sep 2021 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Martial arts players will get cash in reward : Premchand
हरिद्वार रोड स्थित एक हॉल में आयोजित उत्तराखंड मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विस ? - फोटो : RISHIKESH
मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को इनाम में मिलेगी नकद राशि
विज्ञापन

ऋषिकेश। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तृतीय राज्य मार्शल आर्ट खेल 2021 का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने अन्य जिलों से आए मार्शल आर्ट खिलाड़ियों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को आर्थिक राशि देने की घोषण की।
विस अध्यक्ष ने खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 10-10 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को 5-5 हजार रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 3-3 हजार रुपये विधानसभा कोष से देने की घोषणा की। आयोजन समिति के सचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इन खेलों का आयोजन नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशन में हो रहा है। फेडरेशन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह मोर ने खिलाड़ियों को परिचय देते हुए पदक जीतने का आह्वान किया। खेलों में कराटे, किक बॉक्सिंग, गेपलिंग, वुशु आदि खेलों के मुकाबले हुए। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेमेंद्र गंगवार, रोहित मखलोगा, विश्वनाथ राजपूत, प्रज्ञा जोशी, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश जोशी, विसान छेत्री, हिराम तिग्गा, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, जिला पंचायत सदस्य सजीव चौहान, आकाश उनियाल, चिराग धमीजा, सुमित वाल्मीकि, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, सतीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

---------------------------------------
रायवाला। जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने रायवाला युवक मंगल दल को खेल सामग्री खरीदने के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मंगल दल रायवाला के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें शीशमझाड़ी क्लब, युवा मंगल दल रायवाला क्लब, गांधी नगर क्लब एवं राम क्लब ने सेमीफाइनल मैच खेला। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। ग्रामीण युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के इंतजाम होने चाहिए। राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं गांवों में आयोजित होनी चाहिए। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उपयुक्त मंच मिलेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह भी राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल खिलाड़ी रह चुके हैं। इस अवसर पर रायवाला के प्रधान सागर गिरि, सोबन सिंह कैतुरा, चंद्रमोहन पोखरियाल, जयानंद डिमरी, गौरव चौहान, गौरव रौथाण, बंटी रावत, शुभम शर्मा, राहुल ठाकुर, सविता त्रिवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed