फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Manoj's last rites took place amidst a sad atmosphere

Rishikesh News: गमगीन माहौल के बीच हुआ मनोज का अंतिम संस्कार

Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Manoj's last rites took place amidst a sad atmosphere
विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला के मनोज पंवार (32) का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल के बीच पूर्णानंद घाट ऋषिकेश में किया गया। मृतक का शव दोपहर उनके निवासी स्थान अठूरवाला लाया गया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




काफी संख्या में लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। सूचना मिलने पर मृतक का बड़ा भाई विनोद पंवार विदेश से घर आ गया था। लेकिन छोटा भाई समुद्र में पानी के जहाज में काफी दूर होने के कारण अंतिम संस्कार के वक्त नहीं पहुंच पाया। स्थानीय निवासी जोत सिंह रावत ने कहा कि दोपहर के लगभग मनोज का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके आवास पर लाया गया। जिसके बाद गमगीन माहौल में उसका ऋषिकेश में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को मतदान के दिन दुर्गा चौक, जौलीग्रांट में मनोज एक प्रत्याशी का होर्डिंग उतारने एक भवन की दूसरी मंजिल पर चढ़ा था। जहां होर्डिंग उतारते हुए वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed