{"_id":"65380958b24e7c8e50081a0b","slug":"manmohan-tiwari-resident-of-ganganagar-rishikesh-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-273627-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ऋषिकेश के मनमोहन अभिनय में लहरा रहे देवभूमि का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ऋषिकेश के मनमोहन अभिनय में लहरा रहे देवभूमि का परचम
विज्ञापन
विज्ञापन
Iटीवी धारावाहिक राखी के स्वयंवर से आए थे चर्चाओं में,Iऋषिकेश के गंगानगर निवासी मनमोहन तिवारी अभिनय में देवभूमि का परचम लहरा रहे हैं। मनमोहन तिवारी टीवी धारावाहिक राखी का स्वयंवर से चर्चाओं में आए थे। अब वह बॉलीवुड फिल्मों सहित कई धारावाहिकों में अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। मनमोहन करीब आधा दर्जन भोजपुरी फिल्मों में भी मुख्य अभिनेता की भूमिका निभा चुके हैं।
मनमोहन तिवारी सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके दादाजी त्रिवेणीघाट चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में मुख्य पुजारी व महंत थे। मनमोहन के पिता सच्चिदानंद तिवारी एडवोकेट हैं। स्कूल के समय से ही मनमोहन तिवारी अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखते थे। मनमोहन की अभिनय यात्रा परमार्थ निकेतन, शांतिकुंज, गंगा आरती आदि कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटकों से हुई। वर्ष 2005 में वह दिल्ली स्थित अस्मिता थिएटर में अभिनय के गुर सीखने पहुंचे।
यहां से अभिनय की विद्याएं सीखकर वह मुंबई चले गए। जहां उन्हें काफी संघर्ष के बाद वर्ष 2009 में एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित रियलिटी शो राखी के स्वयंवर में प्रतिभाग करने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने टॉप 4 में पहुंचने के बाद धारावाहिक छोड़ दिया और यहीं से उन्हें प्रसिद्धि प्राप्त हुई। इसके बाद मनमोहन तिवारी ने अभिनय के क्षेत्र में पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
मनमोहन तिवारी ने बताया कि वह जी टीवी के धारावाहिक प्रतिज्ञा, कुमकुम भाग्य और एंड टीवी के धारावाहिक गुड़िया हमारी सब पर भारी जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने अब तक छह भोजपुरी फिल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका भी निभाई है। इसके अलावा उनका आगामी 30 नवंबर से दूरदर्शन पर जय भारती व सिमारू चैनल पर एक अन्य धारावाहिक शुरू होने वाला है। बताया कि वह कटान नामक एक अवधी फिल्म व एक अन्य हिंदी फिल्म में भी अभिनेता के रूप में दिखाई देंगे।