{"_id":"6a0cc9b660ad07b96a0abef4","slug":"man-injured-in-car-accident-dies-in-hospital-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-975607-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कार की टक्कर से घायल की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कार की टक्कर से घायल की अस्पताल में मौत
Wed, 20 May 2026 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 20 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नुन्नावाला कट से भानियावाला की ओर आइसक्रीम का ठेला लेकर आ रहे एक व्यक्ति को तेज गति से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पूनम देवी निवासी मानस नया पानापुर थाना अकिलपुर जिला पटना बिहार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पति धर्मजीत दास (49) बीते 16 मई को रात आठ बजे आइसक्रीम बेचकर आ रहे थे। देहरादून रोड की ओर से तेज गति से आई एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। घायलावस्था में हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 18 मई की सुबह उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।