फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mamta Joshi Sneha has brought glory to the region

Rishikesh News: विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुई साहित्यकार ममता जोशी स्नेहा

Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mamta Joshi Sneha has brought glory to the region
Iदुनिया के 55 देशों के 1205 साहित्यकार और कलमकारों ने किया प्रतिभागI
विज्ञापन


विश्व के साहित्यकारों के सबसे बड़े अनवरत चलने वाले कवि सम्मेलन में टिहरी जनपद के प्रतापनगर ब्लॉक सुजड गांव की साहित्यकार ममता जोशी स्नेहा ने प्रतिभाग कर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उत्तराखंड की साहित्यिक संस्था आवाज एवं गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के पदाधिकारी डाॅ. सुनील थपलियाल ने बताया कि बुलंदी संस्था की ओर से विश्व हिंदी दिवस से प्रारंभ की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी अनवरत कवि सम्मेलन को हार्वर्ड वर्ल्ड में सम्मिलित किया गया है। इस आयोजन में दुनिया के 55 देशों के 1205 साहित्यकार और कलमकारों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




साथ ही यह आयोजन 220 घंटे अनवरत रूप से आयोजित हुआ है, जो विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है। साहित्यिक बुलंदी संस्था ने 2021-2022 में 207 घंटे और 400 घंटे का अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कर तीन बार विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। ममता जोशी स्नेहा ने भाग लेकर अपने क्षेत्र के साथ राज्य का नाम रोशन किया है। आवाज एवं गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्नेहा की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed