{"_id":"5dacb9558ebc3e01447229c7","slug":"make-new-generation-aware-of-culture-rishikesh-news-drn323515750","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नई पीढ़ी को संस्कृति के प्रति करें जागरूक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नई पीढ़ी को संस्कृति के प्रति करें जागरूक’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय सांस्कृतिक एवं जन कल्याण समिति के तत्वाधान में 40वां वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने समिति को विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। रविवार को मालवीय नगर स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शुुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, गीत संगीत और त्योहार दूर बसे लोगों को आज भी अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
उत्तराखंड वासी आज भी अपनी सभ्यता व संस्कृति को संजोए हुए हैं। हमें आने वाली पीढ़ी को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना होगा। वार्षिकोत्सव के दौरान धाद लोक कला केंद्र के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर रविंद्र राणा, पीपी मंदोला, केसी जोशी, वीके नेगी, भगत सिंह नेगी, सुशील उनियाल, प्रेम सिंह नेगी, महावीर चमोली, केडी जोशी, हरीश ढींगड़ा, जेपी गोयंका, चंदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।