{"_id":"6a354c11c13e8399a8001b23","slug":"make-flood-protection-arrangements-before-monsoon-sdm-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-142881-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले कराएं बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले कराएं बाढ़ सुरक्षा के इंतजाम: एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने शुक्रवार को डोईवाला के माजरी ग्रांट और मारखम ग्रांट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर संबंधित विभागों को मानसून से पहले सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि मानसून में लोगों को दिक्कतें न उठानी पड़े इसके लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
एसडीएम हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए विभागीय अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा के जरूरी उपायों को पहले कराने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा के होने वाले कामों का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। मारखम ग्रांट के बुल्लावाला में उपजिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आबादी में पानी आने की समस्या के निदान करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि समय रहते सभी खालों और नालों आदि की सफाई सुनिश्चित करा ली जाए। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन मानसून आने से पहले सभी कामों को समय पर पूरा कराने का प्रयास कर रहा है। माजरी ग्रांट के पूर्व प्रधान तजेंद्र सिंह ने बरसात में लोगों को होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। मारखम ग्रांट के पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह बाबू ने भी गांवों की समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह, जावेद के अलावा नायब तहसीलदार राजेंद्र रावत, लेखपाल सत्यपाल आदि मौजूद रहे।