फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mahaarati of Maa Lakshmi was performed with 2100 lamps

Rishikesh News: 2100 दीपों से की मां लक्ष्मी की महाआरती

Fri, 25 Oct 2024 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mahaarati of Maa Lakshmi was performed with 2100 lamps
अग्रवाल सभा की ओर से देहरादून रोड स्थित एक फार्म हाउस में द्वितीय महाआरती का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। 2100 दीयों से श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की महाआरती भी की।
विज्ञापन




बुधवार की देर रात को आयोजित कार्यक्रम में भजन गायक पवन गोदियाल व कविता गोदियाल के साथ दिल्ली और मुंबई से आए 50 कलाकारों ने महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी का गुणगान कर सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी शिवानी गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल, कजाकिस्तान में आयोजित पावर लिफ्टिंग के स्वर्ण पदक विजेता ध्रुव गुप्ता को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर से भी अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सभी वर्ग की सहायता को अग्रसर रहता है। आंकड़े बताते हैं कि देश की आर्थिकी में सबसे ज्यादा योगदान अग्र समाज का ही है। इस मौके पर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, संरक्षक अजय गुप्ता, रविंद्र राणा, दीपक धमीजा, दिनेश सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed