{"_id":"6543c0e189c9e89124069ff9","slug":"maha-aarti-of-goddess-lakshmi-was-organized-for-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-279541-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लक्ष्मी जी की महाआरती में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लक्ष्मी जी की महाआरती में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I-अग्रवाल सभा की ओर से श्रीराम गार्डन में की गई महाआरतीI
अग्रवाल सभा ऋषिकेश की ओर से शहर में पहली बार मां लक्ष्मी जी की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के कलाकारों ने मां लक्ष्मी की आरती सहित महाराजा अग्रसेन लीला का मंचन किया।
बृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित श्रीराम गार्डन में आयोजित महाआरती का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि हरियाणा अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता व मेयर अनीता ममगाईं ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में इंडियन वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम में पवन गोदियाल व टी-सिरीज गायिका कविता गोदियाल सहित दिल्ली के कलाकारों की ओर से मां लक्ष्मी की महाआरती की गई। इस दौरान कलाकारों ने महाराजा अग्रसेन लीला का मंचन भी किया। महाआरती के बाद मां लक्ष्मी के स्वरूप में महिला कलाकार ने कार्यक्रम में मौजूद भक्तजनों को अग्रसेन महाराज के अंकित सिक्के खजाने के रूप में प्रदान किए। कार्यक्रम में दीपावली और धनतेरस पर अपने घर में पूजन के लिए प्रसाद स्वरूप पूजा थाली भी भेंट की गई। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, महामंत्री प्रदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।