अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से देहरादून रोड पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों से मतदान करने की अपील की गई। एवीबीपी के जिला संयोजक शुभम शर्मा ने कहा कि मतदान करना भारत के हर नागरिक का नैतिक अधिकार है। हमें मतदान के लिए जाना चाहिए। प्रांत मंत्री काजल थापा ने कहा कि अभाविप लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी सरकार को चुनना होगा जो देश के विकास में पूर्णत: भागीदारी निभाए। महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर कदम उठाए। इस अवसर पर प्रशांत गौड़, विनोद चौहान, विवेक शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, अंकुर अग्रवाल, आस्था वत्स, दीपक कुमार, रोहित सोनी, अनुज पाल, विनीत रतूड़ी आदि थे।